Uttar Pradesh E Sewa Portal: Registration And Login, @Diupmsme.Upsdc.Gov.In

UP E Sewa Portal 2023 (यूपी ई-सेवा पोर्टल) – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा उद्योग निदेशालय के लाभार्थी नागरिकों के लिए Diupmsme यूपी ई-सेवा पोर्टल को शुरू किया गया है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल पर उत्तर-प्रदेश राज्य के लोग कई प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

आज के लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल का लाभ कैसे लें तथा उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login प्रक्रिया और पोर्टल से नागरिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल से सम्बंधित जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

UP E Sewa Portal 2023,उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल

Diupmsme – उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल

Contents

यूपी ई-सेवा पोर्टलउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा DIUPMSME को विकसित किया गया है। उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय का मुख्य लक्ष्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार का सृजन करने हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुए राज्य के नागरिकों को लाभान्वित करना है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है। राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल पर आवेदन कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यूपी ई-सेवा पोर्टल पर घर बैठे ही पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा तभी आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Diupmsme UP E Sewa Portal 2023 Key Highlights

🔥योजना का नाम   🔥Diupmsme उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल
🔥पोर्टल का नाम   🔥UP E Sewa Portal
🔥लांच किया गया   🔥उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
🔥विभाग   🔥उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश
🔥लाभार्थी 🔥राज्य के सभी नागरिक  
🔥उद्देश्य   🔥विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
🔥राज्य   🔥उत्तर प्रदेश
🔥साल   🔥2023
🔥आवेदन प्रक्रिया   🔥ऑनलाइन
🔥आधिकारिक वेबसाइट   🔥DIUPMSME.Upsdc.Gov.In

क्या है उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल (DIUPMSME) का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की शुरुआत करने के पीछे यूपी सरकार का उद्देश्य था कि प्रदेश के नागरिकों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। खासकर उन योजनाओं का लाभ जो स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ ही नागरिकों को भी स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित कर सकें। इससे न केवल राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी बल्कि अद्धिक से अधिक स्वरोजगार की शुरुआत होने से प्रदेश की भी अर्थव्यवस्था / आर्थिक संरचना सुधरेगी।

UP e-Seva Portal 2023 के जरिये सरकार बहुत सी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ चला रही है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा छायी जा रही सभी योजनाओं की सही सही जानकारी नागरिकों तक पहुँच जाएगी। सभी इच्छुक नागरिक इन योजनाओं में अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल (diupmsme) पर जाकर आवेदन करना होगा। ऐसा वो घर बैठे भी कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।

Diupmsme UP E Sewa Portal 2023 पर उपलब्ध योजनाएं

राज्य के नागरिकों को उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन यूपी ई सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन करने की सुविधा दी गई है। जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना, उ०प्र०
  • अनु० जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • एक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उ०प्र०
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उ०प्र०
  • स्टाम्प ड्यूटी एक्सेम्पशन
  • औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं का उच्चीकरण
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेना
  • उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजनाअखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का मनाया जाना
  • विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार
  • लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना
  • ओडीओपी विपणन विकास सहायता (एम.डी.ए.) योजना
  • जिला उद्योग बन्धु एवं जिला स्तर पर सिंगल विण्डों का कार्यान्वयन (जिला योजना)
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत ब्याज उपादान
  • हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना
  • शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना

UP E Sewa Portal 2023 की विशेषता व लाभ

  • उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के जरिये सभी नागरिको को प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी।
  • सभी योजनाएं और उस से संबंधित जानकारी जो भी पोर्टल पर प्राप्त होगी वो सभी प्रमाणित होगी इसलिए सभी नागरिको तक सही जानकारी जाएगी।
  • UP E Sewa Portal 2023 के जरिये ही इन सभी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से होने वाले आवेदनों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • घर बैठे ही किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • आवेदन भी ऑनलाइन मोड से होने के चलते आप को किसी भी सरकारी कार्यालय को ढूंढ़ने या जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसे न केवल आप का समय बचेगा बल्कि पैसे भी बचेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा इस पोर्टल UP E Sewa Portal को शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login कैसे करें ?

यूपी ई-सेवा पोर्टल – यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना छाते हैं तो आप को भी उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी आवेदक रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही अपना आवेदन किसी योजना में पूरा कर सकते हैं।

आएगी हम आप को UP E Sewa Portal Registration and Login Process के बारे में जानकारी देंगे। आप इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अपनी पंजीकरण को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको UP e Sewa Portal की आधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा।

UP E Sewa Portal 2023

  • इस होम पेज पर आपको “login” के Option को चुन लेना है।
  • जैसे ही आप लॉगिन बटन पर क्लिक करेंगे इसके ड्रापडाउन पर आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे यहाँ से आपको “आवेदक लॉगिन”(applicant login) के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। जैसा की नीचे दर्शाया गया है –
  • जैसे ही आप Applicant Login के Option पर Click कर लेते हैं इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

UP E Sewa Portal 2023,उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल

  • इस नए पेज पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” (New User Registration) के दिए गए Link पर आपको Click कर देना है –
  • जैसे ही आप नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण (New User Registration) के दिए गए Link पर क्लिक कर देते हैं आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाता है। जो इस प्रकार से होगा

UP E Sewa Portal 2023,यूपी ई-सेवा पोर्टल

  • अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म पर पूछी गयी जानकारियों को सही से पढ़कर भर देना है। आपको इस फॉर्म पर निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा –
  • योजना का नाम,
  • Applicant Name
  • Date of Birth
  • Father’s Name
  • Mobile Number
  • Email
  • State
  • District
  • Captcha Code
  • उपरोक्त जानकारियों को भर लेने के बाद अंत में आपको फॉर्म में “Submit” के बटन पर Click कर देना है।
    जैसे ही आप Submit कर लेंगें आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जायेगा और आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जायेंगे।

Diupmsme UP E Sewa Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको UP E Sewa पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन ऑप्शन के नीचे दिए गए Applicant Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।

यूपी ई-सेवा पोर्टल

  • अब आपको लॉगिन पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपका नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप ई सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ई-सेवा पोर्टल उत्तर प्रदेश Diupmsme पर अपनी आवेदन स्थिति कैसे देखें?

यदि अपने यूपी ई-सेवा पोर्टल पर किसी योजना के लिए अप्लाई किया है और आप उस योजना के आवेदन की स्तिथि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • Application Status जानने के लिए सबसे पहले आपको UP e Sewa Portal की Official Website पर विजिट करना होगा।
  • Website के Home Page पर आपको “Login” का Option दिखाई देगा यहाँ से आपको इस पर क्लिक करते ही ”आवेदक लॉगिन” का विकल्प मिलता है इसपर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा जहाँ आपको लॉगिन के फॉर्म के ठीक नीचे आवेदन की स्थिति ”का Option दिखाई देगा।

यूपी ई-सेवा पोर्टल

  • इस पेज पर आपको Application Status (आवेदन की स्थिति ) के सेक्शन पर Application Number (आवेदन संख्या) को डालना है।
  • जैसे ही आप आवेदन संख्या दर्ज कर लेंगे इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने (Know Your Application Status) के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल 2023 के रजिस्ट्रेशन करने और इससे संबंधित अनेक जानकारियाँ साझा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अलावा अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है , तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर हमें संदेश कर सकते हैं। हम आपके सभी प्रश्नों के उत्तर जरूर देंगे। आप विभिन्न प्रकार की जानकारी या समस्याओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या या शिकायत की आवश्यकता हो, तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 18001800888 पर संपर्क कर सकते हैं। हमें आशा है कि आपको हमारी द्वारा प्रदान की गई जानकारी से सहायता मिलेगी इस आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद् | 

सारांश (Summary)

तो दोस्तों आपको कैसी लगी यह UP E Sewa Portal कि जानकारी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

gif pointing highlights link

 

FAQ UP E Sewa Portal

✅ उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल क्या है ?

यूपी ई सेवा पोर्टल राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सरकारी पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी नागरिक सरकारी योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

✅ UP E Sewa Portal किसलिए शुरू किया गया है ?

यूपी ई सेवा पोर्टल की शुरुआत प्रदेश के नागरिकों के लिए की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी रख पाएंगे और साथ ही वो इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी घर बैठे ही कर पाएंगे।

✅ यूपी ईसेवा पोर्टल पर कितनी योजनाएं हैं जिनमे आवेदन कर सकते हैं ?

वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 22 योजनायें हैं, जिनमें योग्यता अनुसार नागरिक आवेदन कर कस्ते हैं। जानकारी दे दें कि सरकार द्वारा नागरिकों के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं समय समय पर लायी जाती हैं और इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हो जाती है।

✅ UP E Sewa Portal Registration कैसे करें ?

इसके लिए सबसे पहले ई सेवा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर जाएँ और क्लिक करें। अब अगले पेज पर ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण ‘ पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म भरें। इस प्रकार आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

✅ ई सेवा पोर्टल (Diupmsme) पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ कैसे लें ?

सभी नागरिकों को सबसे पहले ई सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। जिस के बाद लॉगिन करने के बाद आप सभी सेवाओं का पूर्ण लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Comment