UP Madarsa Portal : उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration, Login,Staff List, उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक नागरिकों के उत्थान हेतु समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया जाते रहा है। इसी दिशा में हाल ही में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा मदरसा पोर्टल को विधान भवन के तिलक हॉल में लॉन्च किया है। यह ऑनलाइन पोर्टल राज्य के मदरसों के लिए बनाया गया है, जिसके माध्यम से शिक्षा सम्बंधित विभिन्न सुविधाएँ एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएँ, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration, उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration

Contents

योगी सरकार द्वारा Uttar Pradesh (UP) Madarsa Board Portal की शुरुआत उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक छात्रों को लाभान्वित करने हेतु किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पहली बार प्रदेश के मदरसों के लिए एक अलग से पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से सभी मदरसों को ऑनलाइन किया जायेगा। राज्य में चल रहे 560 सरकारी मान्यता प्राप्त एवं 10,000 से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसों को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Madarsa Portal पर अपनी सभी जानकारी देना अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस ऑनलाइन पोर्टल पर मदरसों के अल्पसंख्यक छात्रों हेतु शिक्षा से सम्बंधित अनेक सुविधाओं को उपलब्ध किया गया है। इसके साथ ही इस पोर्टल के ऑनलाइन होने के कारण मदरसों के प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जिससे मदरसों में होने वाले भ्रष्टाचार एवं धांधली पर रोक लगायी जा सकती है।

madarsaboard.Uttar Pradesh (UP) sdc.gov.in Portal Key Highlights

🔥पोर्टल का नाम  🔥मदरसा पोर्टल
🔥आरम्भ की गयी  🔥उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
🔥वर्ष 🔥2023
🔥लाभार्थी  🔥राज्य के सभी मदरसें 
🔥आवेदन की प्रक्रिया  🔥ऑनलाइन मोड 
🔥उद्देश्य   🔥प्रदेश के मदरसों की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करना
🔥लाभ  🔥ऑनलाइन सुविधा 
🔥श्रेणी  🔥उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
🔥आधिकारिक वेबसाइट 🔥madarsaboard.Uttar Pradesh (UP)sdc.gov.in

यूपी मदरसा पोर्टल का उद्देश्य

मदरसा पोर्टल को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राज्य में मदरसा पोर्टल का निर्माण मदरसों में होने वाली धांधली को रोकने और नवीन तकनीक का उपयोग कर व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए की गयी है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन मदरसा पोर्टल madarsaboard.Uttar Pradesh (UP)sdc.gov.in के माध्यम से राज्य के मदरसों को एक ही स्थान पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

पोर्टल पर मदरसा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन से राज्य के मदरसा शिक्षा परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ साथ विश्वसनीयता लायी जा सकेगी। इतना ही नहीं मदरसा पोर्टल पर सरकार द्वारा मदरसों के शिक्षकों /कर्मचारियों की सैलरी का भी भुगतान किया जायेगा।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal के लाभ और विशेषताएँ

  • इस पोर्टल पर आपको राज्य में स्थित सभी मान्यता प्राप्त मदरसों की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
  • यूपी सरकार द्वारा Madarsa Portal को छात्रों को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए शुरू किया गया है।
  • मदरसा शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा पोर्टल पर सभी मान्यता प्राप्त मदरसों और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जानकारी प्रदान की गयी है।
  • राज्य में संचालित मदरसों की कार्यप्रणाली में Madarsa Portal (madarsaboard.Uttar Pradesh (UP)sdc.gov.in) की सहायता से पारदर्शिता आएगी।
  • पोर्टल पर महत्वपूर्ण शासनादेश और कार्यालय आदेश को आप आसानी से देख ऑनलाइन देख सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपना विवरण देखने की सुविधा दी गयी है साथ ही छात्र परीक्षा केन्द्रवार छात्र रिपोर्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे।
  • इस पोर्टल की सहायता से राज्य के मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन को उनके बैंक खातें में ट्रांसफर किया जाता है।
  • पोर्टल पर मिलने वाले ऑनलाइन सुविधा से अब छात्रों या शिक्षकों /आवेदकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • Madarsa Portal Uttar Pradesh (UP) पर राज्य के सभी अनुदानित (aided) और गैर अनुदानित (unaided )मदरसों के शिक्षकों के पद ,कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए खाली पदों से जुडी जानकारियों को भी उपलब्ध कराया जाता है।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है-

  • आप यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के बारे में पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • बोर्ड के द्वारा संचालित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • परीक्षा फॉर्म, परीक्षा शुल्क विवरण, परीक्षा परिणाम, परीक्षा दिशानिर्देश, मॉडल पेपर आदि की सुविधा
  • होने वाली परीक्षा का आयोजन और उनके संचालन की सूचना
  • मिनी आईटीआई रिपोर्ट
  • मदरसा स्टाफ रिपोर्ट
  • ऑफिस पदाधिकारी पता
  • मदरसा लॉगइन, मदरसा सोसाइटी नवीनीकरण स्थिति
  • मदरसा इंस्टिट्यूशन रिपोर्ट
  • मदरसा छात्र विवरण, परीक्षा केंद्र व छात्र रिपोर्ट कक्षावार पाठ्यक्रम की सूची
  • मदरसों की संख्या और उनके स्थल की सूचनाएं

मदरसा बोर्ड के कार्य

  • मदरसों को मान्यता प्रदान करना –बोर्ड के अधीन तहतानिया,फोकानिया ,आलिया स्तर के मानकों को पूरा करने वाले मदरसों को मान्यता दी जाती है।
  • परीक्षाओं का आयोजन और उनका संचालन करना – मुंशी /मौलवी (हाईस्कूल) ,आलिम (इंटरमीडिएट),कामिल (स्नातक /ग्रेजुएट)
  • पाठ्यक्रम तैयार करना जिसके लिए समिति बनायीं गयी है।
  • मदरसा अनुदान ,सञ्चालन और नियंत्रण

पाठ्यक्रम

उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम कक्षावार का विवरण इस प्रकार है।

मुंशी और मौलवी

अनिवार्य विषय
  • थियोलॉजी (शिया/सुन्नी)
  • अरबी साहित्य (मौलवी अभ्यर्थी के लिए )
  • फ़ारसी साहित्य (मुंशी अभ्यर्थी के लिए)
  • उर्दू साहित्य
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य हिन्दी
वैकल्पिक विषय
  • गणित/गृह विज्ञान /लॉजिक एण्ड फिलासफी/सामान्य अध्ययन/विज्ञान/तिब

आलिम अरबी/फारसी

अनिवार्य विषय
  • थियोलाॅजी (शिया/सुन्नी)
  • अरबी साहित्य (आलिम अरबी अभ्यर्थी के लिये)
  • फारसी साहित्य (आलिम फारसी अभ्यर्थी के लिये)
  • उर्दू साहित्य
  • सामान्य अंग्रेजी
वैकल्पिक विषय
  • गृह विज्ञान
  • सामान्य हिन्दी
  • लाॅजिक एण्ड फिलासफी
  • सामान्य अघ्ययन
  • विज्ञान
  • टाईपिंग/तिब

कामिल अरबी, फारसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • मुताल-ए- हदीस
  • मुताल- ए – मज़ाहिब
  • अरबी साहित्य (कामिल अरबी अभ्यर्थी हेतु )
  • फ़ारसी साहित्य (कामिल फ़ारसी अभ्यर्थी हेतु )
  • फुनूने अदब,बलाग़त व उरूज
  • सामाजिकअध्ययन
वैकल्पिक विषय
  • लॉजिक एण्ड फिलासफी/अरबी साहित्य/उर्दू साहित्य/फ़ारसी साहित्य/सामान्य अंग्रेजी/कंप्यूटर

कामिल अरबी और फारसी तृतीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • मुताल- ए -फ़िक़्ह इस्लामी (सुन्नी/शिया)
  • मुताल- ए- उसूले फिक़्ह (सुन्नी/शिया)
  • जदीद अरबी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु)
  • जदीद फ़ारसी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु )
  • तरजुमा निगारी इंशा व ताबीर

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) प्रथम वर्ष

अनिवार्य विषय
  • मुताल- ए- कुरान
  • मुताल- ए- हदीस
  • मुताल -ए -फ़िक़्ह इस्लामी
  • मुताल – ए- तसव्वुफ़ या मुताल – ए – इल्मे कलाम (सुन्नी)
  • मुताल- ए- अख़लाक़ व इरफ़ान (शिया)

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) द्वितीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • मज़हबी तारीख व अक़ायद
  • इस्लामी सकाफत
  • इस्लाम और साइंस
  • रिसर्च प्रोजेक्ट (तहक़ीक़ी मुताला)

फाजिल मामला (लॉजिक एण्ड फिलासफी) प्रथम वर्ष

अनिवार्य विषय
  • मनतिक (कदीम व जदीद)
  • तबीआत
  • इलाहियात
  • तारीख फलसफ -ए -इस्लाम

फाजिल माकुलात (लाॅजिक एण्ड फिलासफी) द्वितीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • कलाम तसव्वुफ़
  • फ़लसफ़-ए – जदीद
  • फ़लसफ़ -ए -अख़लाक़
  • तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल अरबी साहित्य प्रथम वर्ष

अनिवार्य विषय
  • अरबी नर्स (कदीम व जदीद)
  • अरबी नज़म (कदीम व जदीद)
  • फुनूने अदब (नहव, मआनी व ब्यान, लिसानयात )
  • तर्जुमा

फाजिल अरबी साहित्य द्वितीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • तनक़ीद
  • असनाफ अदब
  • ताबीर इंशा
  • तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल फारसी साहित्य प्रथम वर्ष

अनिवार्य विषय
  • कदीम फ़ारसी अदब
  • जदीद फ़ारसी अदब
  • मुतसव्वीफाना अदब
  • तारीख फ़ारसी अदब

फाजिल फारसी साहित्य द्वितीय वर्ष

अनिवार्य विषय
  • हिंदुस्तानी फ़ारसी अदब
  • फुनूने अदब
  • इंशा व तर्जुमा
  • तहक़ीक़ी मुताला

मान्यता प्राप्त मदरसों के पाठ्यक्रम मदरसा शिक्षा द्वारा तैयार किये जाते है, और पाठ्यक्रमों का अनुमोदन किया जाता है। इस काम के लिए पाठ्यक्रम समिति बनाई गई है।

मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

ऐसे इच्छुक आवेदक जो madarsaboard.Uttar Pradesh (UP)sdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration, उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल

  • इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए “मदरसा पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपने इच्छानुसार पंजीकृत मौजूदा मदरसों में से किसी एक मदरसे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने मदरसा आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर देने के बाद आपको कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आपने पंजीकरण कर सकते है।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Madarsa Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मदरसा लॉगिन पेज खुल जाएगा।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration, उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल

  • अब आपको इस पेज पर Registration Id और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मदरसा पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पब्लिक रिपोर्ट के सेक्शन में से मदरसा इंन्टीट्यूशन रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Portal Registration, उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल

  • इस पेज पर आपको जिले का चुनाव करके, प्रिंट रिकॉर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा।
  • इस पेज पर आपको इंस्टीट्यूट लिस्ट प्राप्त हो जाएगी। इस प्रकार आप मदरसा पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लिस्ट देख सकते है।

Uttar Pradesh (UP) Madarsa Board Portal स्टाफ रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

ऐसे इच्छुक आवेदक जो मदरसा पोर्टल पर स्टाफ रिपोर्ट देखना चाहते है, उन्हें निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पब्लिक रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको “मदरसा स्टाफ रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस नए पेज पर पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
  • अब आपके सामने मदरसा आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- जिले एवं मदरसे के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर स्टाफ रिपोर्ट की एक लिस्ट प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

मदरसा वाइज़ ऑनलाइन स्टूडेंट रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पब्लिक रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको ”मदरसा वाइज़ स्टूडेंट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको जिले का चुनाव करना है। अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा। यहां आपको उस जिले के सभी मदरसे के स्टूडेंट के नाम और उनके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप मदरसा वाइज़ ऑनलाइन स्टूडेंट रिपोर्ट देख सकते है। आप चाहे तो इस रिपोर्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।

सारांश (Summary)

जैसा कि आर्टिकल लेख में हमने आपसे Uttar Pradesh (UP) Madarsa portal 2023 से संबंधित सभी जानकारी साझा की है, यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी सवालों के जवाब अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट palamau.in के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted By Amar GUttar Pradesh (UP)ta

🔥🔥 Join Our GroUttar Pradesh (UP) For All Information And Uttar Pradesh (UP)date, Also Follow Me For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google News Click Here
🔥 Whatsapp GroUttar Pradesh (UP) Join Now Click Here
🔥 Facebook Page Click Here
🔥 Instagram Click Here
🔥 Telegram Channel TechgUttar Pradesh (UP)ta Click Here
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana Click Here
🔥 Twitter Click Here
🔥 Website  Click Here

Uttar Pradesh (UP) Madarsa portal 2023 (FAQs)?

✔️UP Madarsa portal क्या है ?

मदरसा उत्तरप्रदेश की वेबसाइट है जिसके माध्यम से जनता को शिक्षा से सम्बंधित सुविधा मिलती है।

✔️किसके द्वारा मदरसा वेबसाइट लॉन्च की गयी ?

उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा मदरसा वेबसाइट लॉन्च की गयी।

✔️जनता को इस पोर्टल से क्या-क्या लाभ मिलेंगे ?

जनता को शिक्षा से सम्बंधित अनेक प्रकार की सुविधा मिलेगी।

✔️आवेदन की प्रक्रिया क्या है मदरसा पर आवेदन कैसे कर सकते है

उत्तरप्रदेश मदरसा आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते है।

✔️उत्तरप्रदेश की सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तरप्रदेश की सरकार का मुख्य उद्देश्य मदरसा में होने वाली धांधली को रोकना है।

Leave a Comment