UP E Sathi Portal 2023: उत्तर प्रदेश ई साथी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP E Sathi Portal 2023 Online Registration, यूपी ई साथी पोर्टल – जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं डिजिटल इंडिया कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कि देश के नागरिक विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। यह सेवा ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के पोर्टल लांच कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कि ऐसा ही एक पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम यूपी ई साथी पोर्टल हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको UP E Sathi Portal 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसा कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इत्यादि। तो यदि आप यूपी e-sathi पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Up E Sathi Portal 2023,यूपी ई साथी पोर्टल

UP E Sathi Portal 2023

Contents

यूपी राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को सभी प्रकार के दस्तावेज ऑनलाइन बनवाने की सुविधा प्रदान की है। यूपी राज्य का कोई भी इच्छुक नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने किसी भी प्रकार का कोई भी दस्तावेज बनवा सकते हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल पर नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवायें उपलब्ध करायी गयी है। ई-डिस्ट्रिक्ट ई-साथी की सेवाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। Up E Sathi up Edistrict Registration & Login 2023 की प्रोसेस आपको आगे दी गयी जानकारी में पूर्ण विस्तार से बतायी जाएगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद नागरिक समस्त सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

E Sathi up Edistrict Registration & Login Highlights

🔥योजना का नाम 🔥यूपी ई साथी पोर्टल
🔥वर्ष 🔥2023
🔥आरम्भ की गई 🔥उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
🔥लाभार्थी 🔥उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक
🔥उद्देश्य 🔥राज्य के नागरिकों को कई अन्य तरह की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
🔥आवेदन का प्रकार 🔥ऑनलाइन
🔥श्रेणी 🔥उत्तर प्रदेश सरकारी योजना
🔥आधिकारिक वेबसाइट 🔥Click Here

Up E Sathi Portal 2023 का उद्देश्य

E-Sathi पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों तक सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है। आप देश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस UP E Sathi Portal 2023 के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने दस्तावेज बनवा सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। विभिन्न सरकारी सेवाओं के अंतर्गत आवेदन भी इस पोर्टल के माध्यम से सरलता से पूरा किया जा सकेगा। यह पोर्टल भ्रष्टाचार को रोकने में भी कारगर साबित होगी। प्रदेश के सभी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग करके इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी ई साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

विभाग सेवाएँ
राजस्व विभाग आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र अधिवास प्रमाण पत्र हैसियत प्रमाण पत्र खतौनी की नकल
पंचायती राज विभाग कुटुंब रजिस्टर की नक़ल के लिए आवेदन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिव्यांग प्रमाण पत्र
गृह विभाग लाउड स्पीकर/ लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक- विनिर्माण लाइसेंस (le-1) विस्फोटक- भंडारण लाइसेंस (le-3) विस्फोटक- परिवहन (transport) लाइसेंस (le-4) विस्फोटक- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (le-5) आतिशबाजी- विनिर्माण लाइसेंस (le-1) आतिशबाजी- भंडारण लाइसेंस (le-2) आतिशबाजी- परिवहन (transport) लाइसेंस (le-4) आतिशबाजी- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (le-5)
समाज कल्याण विभाग शादी और बीमारी अनुदान योजना के लिए आवेदन अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
महिला कल्याण एवं बाल कल्याण विकास विभाग दहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना दम्पति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांजन व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान
कृषि विभाग मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना

Up E Sathi Portal 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी ई साथी पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सभी सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना है।
  • अब प्रदेश के नागरिक अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, शिकायत दर्ज करने के लिए, जन वितरण प्रणाली, पहचान, खतौनी आदि से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल का उपयोग करके इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • Up E Sathi Portal 2023 के माध्यम से जारी हुए प्रमाण पत्रों को सरकार के डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत किया जाएगा।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को अपने दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लगभग सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • आवेदन का कार्य इस पोर्टल के माध्यम से सरलता से पूरा हो सकेगा।

यूपी ई साथी पोर्टल की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी ही इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी लॉगिन कैसे करें ?

आवेदक ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन करने की प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आप यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी लॉगिन कैसे करें ? जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • Up Edistrict Login करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Edistrict.Up.Gov.In में प्रवेश करें।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसी पेज पर आपको ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपके सामने ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन डैशबोर्ड खुल कर आ जाएगा। 

Up E Sathi Portal 2023,यूपी ई साथी पोर्टल

  • यहाँ आपको लॉगिन टाइप सेलेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।

Up E Sathi Portal पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको E-District उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Up E Sathi Portal 2023,यूपी ई साथी पोर्टल

  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सिटिजन लॉगइन (ई साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Up E Sathi Portal 2023,यूपी ई साथी पोर्टल

  • इसके पश्चात आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

Up E Sathi Portal 2023,यूपी ई साथी पोर्टल

  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • लॉगइन आईडी
  • आवेदक का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • आवासीय पता
  • पिन कोड
  • जिला
  • मोबाइल नंबर
  • मेल आईडी
  • सुरक्षा कोड
  • इसके पश्चात आप को सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। यह ओटीपी आपका पासवर्ड होगा।
  • अब आपको लॉगइन पेज पर जाकर Your Username, Otp तथा सुरक्षा कोड को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको New Paasword बनाना होगा।
  • नया पासवर्ड बनाने के पश्चात आप पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए अपनी User Id तथा इस Password का उपयोग कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको E-District उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

UP e Sathi Portal

  • अब आपको अपना Application Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

पोर्टल पर तहसील/ग्राम निर्देशिका देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको E-District उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको तहसील/ग्राम निर्देशिका के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इसके पश्चात आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने जिले से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे कि ब्लॉक, राजस्व ग्राम, ब्लॉक वार ग्राम पंचायत, ब्लॉक वार ग्राम, तहसील वार ग्राम, तहसील वार थाना आदि से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

सीएससी सेंटर खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको E-District उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सेवा केंद्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपको पिनकोड या फिर क्षेत्र में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके द्वारा चिन्हित कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

E-Sathi यूपी मोबाइल ऐप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको E-District उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको महत्वपूर्ण डाउनलोड के अंतर्गत दिए गए E-Sathi यूपी मोबाइल ऐप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकेंगे।

E-Sathi यूपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च बॉक्स में E-Sathi यूपी टाइप करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में आपको ई साथी यूपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • E-Sathi यूपी मोबाइल आप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

संपर्क विवरण

  • Address- Ce G Helpdesk, Ce G, 1st Floor Uptron Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow
  • Phone Number- 0522-2304706
  • Email Id- [email protected]

सारांश (summary)

जैसे कि इस आर्टिकल में हमने आपसे यूपी ई-साथी रजिस्ट्रेशन 2023 और लॉगिन करने की प्रक्रिया और इनसे जुडी अन्य जानकारी साझा की है, अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट palamau.in के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Palamu News

FAQ Up E Sathi Portal 2023

यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट Edistrict.Up है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

ई-डिस्ट्रिक्ट क्या है ?

यह एक पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। इस पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक उठा सकते है।

ई-साथी यूपी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

यूपी ई-साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट Esathi.Up.Gov.In है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 0522-2304706 है।

यूपी ई-साथी पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें ?

आप उत्तर प्रदेश ई-साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करके पोर्टल पर उपलब्ध समस्त सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

ई-साथी मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

आप हमारे इस लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके Esaathi Mobile App आसानी से डोएनलोड कर सकते है। या आप आपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर Esaathi App सर्च करें आपके सामने एप्प ला लोगो/आइकॉन आ जायेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने Install का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। उसके बाद एप्प इनस्टॉल हो जाएगी और आपकी ई-साथी मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

यदि ई-साथी रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीपी नहीं आता है, तो क्या करें ?

अगर ई-साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी कारण ओटीपी नहीं आता है तो आप Forgot Password पर क्लिक करें, यूजर आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर भरें और उसके बाद पासवर्ड रिसेट करें के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपके मोबाइल नंबर पर नया पासवर्ड भेजा दिया जाएगा।

Leave a Comment