Mission Shakti UP 3.0 : यूपी मिशन शक्ति लाभ, विशेषता, कार्यान्वयन प्रक्रिया

Uttar Pradesh (UP) Mission Shakti 3.0 ऑनलाइन आवेदन | यूपी मिशन शक्ति 3.0 2023 के बारे में जाने सम्पूर्ण जानकारी  लाभ, विशेषताएं एवं आवेदन प्रकिया

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे समाज में आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जाती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम यूपी मिशन शक्ति 3.0 है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण किया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप यूपी मिशन शक्ति 3.0 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mission Shakti Yojana Uttar Pradesh 2023, यूपी मिशन शक्ति 3.0

Mission Shakti Yojana Uttar Pradesh 2023

Contents

हम जानते हैं कि हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में कुछ घटनाएं घटित हुई हैं, जिसके लिए UP Mission Shakti 2023 की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार का लक्ष्य राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रदान करना है। राज्य में हुई घटनाओं के कारण महिलाओं के भीतर डर माहौल भी पैदा हुआ है, जिसके लिए इस योजना का शुरू करना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार सार्वजनिक रूप से ग्राम पंचायत स्तर से लेकर औद्योगिक स्तर पर महिलाओं के लिए स्कूल और सरकारी संस्थानों कई विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों के भीतर जागरूकता लायी जाएगी। मिशन शक्ति योजना उत्तर प्रदेश में एक बेहतर योजना साबित होगी, जिससे हाल में घटी, घटनाओं के कारण पैदा हुए डर को महिलाओं के भीतर से निकाला जा सकेगा।

Mission Shakti Yojana Uttar Pradesh 2023 Highlights

🔥योजना का नाम 🔥मिशन शक्ति योजना उत्तर प्रदेश
🔥आरम्भ की गई 🔥मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा
🔥लाभार्थी 🔥महिलाएं
🔥आवेदन की प्रक्रिया 🔥जल्द ही
🔥उद्देश्य 🔥महिलाओं की सुरक्षा
🔥लाभ 🔥महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यक्रमों का आयोजन
🔥श्रेणी 🔥उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
🔥आधिकारिक वेबसाइट 🔥up.gov.in

मिशन शक्ति अभियान 3.0 का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके। इस अभियान को प्रदेश के 75 जिलों में आरंभ किया गया था। इस योजना की संचालन की अवधि 6 महीने निर्धारित की गई थी। जिसके अंतर्गत इस योजना के दो चरण में विभाजित किया गया है जो कि UP Mission Shakti 3.0 एवं ऑपरेशन शक्ति है। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक करना है एवं ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत उन लोगों को सजा देने का प्रावधान है जिन्होंने महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अपराध किया है। अब इस योजना का तीसरा चरण लांच किया गया है।

यूपी मिशन शक्ति अभियान को किया जाएगा और सक्रिय एवं प्रभावी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा इस यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश की सभी महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरु किया गया है। 2 अप्रैल 2023 से मिशन शक्ति अभियान को महिलाओ से जुडी गतिविधियों को और सकिर्य करने एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए है। इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री जी के द्वारा गृह विभाग से 100 दिन का कार्य नियोजन सम्पर्पित किया जायेगा।

75000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा उद्यमिता से

महिलाओं को स्वलंबित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक नई मुहिम का आरंभ किया गया है। अब महिलाओं के अंतर्गत उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 75 जिलों की 75000 महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाया जा सकेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से आसान किस्त पर लोन भी प्रदान कराया जाएगा। जिससे कि महिलाओं की वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।

इसके अलावा महिला उद्यमियों के लिए हेल्प डेस्क, मोबाइल एप एवं वेबसाइट भी आरंभ की जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के चिन्हित उत्पादको पर आधारित डाक टिकट और विशेष कवर का विमोचन भी इस अवसर पर किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान को महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इसके अलावा महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना एवं महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस करवाना भी इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य है।

प्रदान किए जाएंगे आधारित विशेष कवर एवं डाक टिकट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा यूपी मिशन शक्ति योजना का उद्घाटन करते जिस तरह से ओडीओपी को पुरे देश में लागु किया जा रहा है। इसी तरह से जल्द मिशन शक्ति योजना का सराहना किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओ के लिए थाने में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जायेगा। गांव में महिला शक्ति बूथ भी स्थापित किये गए है। इस अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण में 20000 से अधिक महिला आरक्षिओ को बीत पुलिस के रूप में ज़िम्मदारी प्रदान क जाएगी।

महिलाओं को किया जाएगा उनके अधिकारों को लेकर जागरूक

प्रदेश की महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए एवं उनको सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। अब महिलाएं इस योजना के माध्यम से स्वालंबन की राह पर तेजी से बढ़ रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो रही है। वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किया जाता है। जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

सितंबर 2021 में इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी। 21 सितंबर 2021 तक महिलाओं को हिंसा से कानून एवं प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्राम सभा स्तर पर जागरूकता अभियान का भी संचालन किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश की महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो सके।

प्रदेश की महिलाएं कर सकेंगी महिला कल्याण योजनाओं के अंतर्गत आवेदन

इस योजना के अंतर्गत एक टीम का भी गठन किये जाने की घोषणा की गई है, जिनके द्वारा सभी गांव सभा के भिन्न भिन्न ब्लॉक में जाकर महिलाओ को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। प्रदेश की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत इन शिविरों के ज़रिये से पंजीकृत किया जा रहा है और साथ ही बहुत सी योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। डेस्टिट्यूट वूमेन पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि जैसी योजनाओ के बारे में महिलाओ को विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त इन कैंपों के माध्यम से 6314 आवेदन कन्या सुमंगला योजना के तहत प्राप्त किये गए है, जिसमे से 4489 आवेदनों को सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। स्टिट्यू वुमन पेंशन स्कीम के अंतर्गत 2002 आवेदनो की प्राप्ति हुई है इनमे से सरकार द्वारा 1264 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है।

  • इसके तहत 399 आवेदन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्राप्त किये गए है जिसमे से 187 आवेदनो को सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, इसके साथ ही 169 जनरल आवेदन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत ग्रहण किये गए है। 9 सितंबर 2021 को स्वावलंबन शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अधिकारी एवं अनुमोदन अधिकारी इन शिविरों के सत्यापन हेतु मौजूद होंगे, जिसके ज़रिये 1 दिन के भीतर ही अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके। राज्य में ग्रामसभा स्तर पर एक मेगा प्रोग्राम का भी आयोजन किये जाने की घोषणा की गई है।
  • UP Mission Shakti 3.0 के ज़रिये से राज्य की महिलाओ में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वभिन्न प्रकार के नाटकों का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा इन नाटकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की महिला कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किये जाने की बात सामने आई है।

UP Mission Shakti 3.0 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सन 2020 में शुरु किया था।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ एवं बेटियों को स्वलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए शुरु किया था।
  • सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से विभिन प्रकार जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम को शुरु किया जायेगा जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रखा जा सके।
  • इस योजना को प्रदेश के 75 जिलों में लांच किया जायेगा।
  • यूपी सरकार के द्वारा अब इस योजना के अंतर्गत तीसरा चरण शुरु हो जायेगा।
  • UP Mission Shakti 3.0 सरकार के द्वारा 21 अगस्त 2023 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा।
  • पहले और दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला को सरकार के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • प्रदेश के राजयपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगे।
  • मिशन शक्ति अभियान 3.0 के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक पेंशन योजना की 29.68 लाख महिलाओं के खाते में ₹451 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की 1.55 लाख बेटियों के खाते 30.12 करोड रुपए हस्त्रान्तरित की जाएगी।
  • मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत 59 ग्राम पंचायत भवनों में किया जायेगा।
  • तीसरे चरण के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को रोज़गारधारा से जोड़ा जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती भी करेंगी।

75 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

इस अभियान के तीसरे चरण में बालिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां भी स्थापित की जाएगी। यह कंपनियां रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इस अभियान के अंतर्गत दिसंबर 2021 तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। प्रदेश के 75 जिलों में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिनकी गेस्ट ऑफ ऑनर महिला होंगी। करोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला स्वयंसेवी संगठन आदि के क्षेत्र से है। इस अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत पुलिस सेवाएं महिलाओं के डोरस्टेप तक पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में वुमन हेल्प डेस्क को स्थापना जाएगी जिसके माध्यम से एकल माओ को सहायता प्रदान की जाएगी।

मिशन शक्ति अभियान 3.0 में दिए जाने वाली कुछ मुख्य लाभ

UP Mission Shakti 3.0 के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक महिला पेंशन योजना के 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 करोड रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसी के साथ 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला की 1.55 लाख बेटियों के खाते में इस कार्यक्रम में 30.12 करोड रुपए हस्तांतरित किया जाएंगे। इसके अलावा 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जाएगी। तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा 84.79 करोड रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा। महिला बटालियन के लिए 2982 पदों पर विशेष भर्ती भी की जाएगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रोच की स्थापना भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान पात्रता मानदंड

  • राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी UP Mission Shakti Abhiyan के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी इस अभियान के तहत मिलने वाले लाभों को केवल राज्य की महिला नागरिकों द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।

UP Mission Shakti 3.0 की महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी मिशन शक्ति 3.0 आवेदन प्रक्रिया

यदि आप यूपी मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

सारांश (Summary)

Mission Shakti Yojana Uttar Pradesh 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Mission Shakti Yojana Uttar Pradesh 2023 (FAQs)?

✅ मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कब किया गया ?

21 सितंबर 2021 को मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया।

✅ यूपी मिशन शक्ति 3.0 क्यों शुरू की गयी है ?

राज्य की महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यूपी मिशन शक्ति 3.0 को शुरू किया गया है।

✅ क्या यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार हेतु भी सहायता दी जाएगी ?

जी हाँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी मिशन शक्ति अभियान के जरिये महिलाओं को उद्यमिता हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।

✅ महिला कल्याणकारी योजना हेतु इस मिशन के अंतर्गत महिलाएं कैसे आवेदन कर सकती है ?

इस मिशन के माध्यम से यूपी सरकार के द्वारा महिला कल्याणकारी योजना हेतु कैंपो का आयोजन किया जायेगा। इन कैंपो के जरिये महिलाएं आवेदन कर सकती है।

Leave a Comment