E Ganna App Download Kaise Kare | ई गन्ना ऐप डाउनलोड APK IOS

E-Ganna App Download 2023, यूपी गन्ना ऐप डाउनलोड – अक्सर यह देखा जाता है की प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के सभी किसानो के हित के लिए विभिन प्रकार की योजना एवं पोर्टल का सुभारम्भं किया जाता है। जिसके माध्यम से किसानो का विकास किया जा सके और उनको किसी परेशानी का सामना ना करना पढ़े। इन सब परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हालि में E-Ganna App को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से किसान भाई अपने गन्ने से सम्बंधित सभी जानकारियों को घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते है।
इस ऐप का उपयोग किसान अपने खेत और उसकी जोताई,रकबा,फसल,गन्ना,पर्ची तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियों के लिए कर सकते है। आपको आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ई गन्ना ऐप से सम्बंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करने जा है।

E-Ganna App 2023, यूपी गन्ना ऐप्प

E Ganna App Download 2023

Contents

E-Ganna App Download (यूपी गन्ना ऐप्प डाउनलोड) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा E Ganna App को 13 नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया। किसान भाइयों के लिए इस ऐप को लॉन्च किया गया है। जो इस ऐप के माध्यम से अपने गन्ने की खेती, उसकी जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि सभी की जानकारी आसानी से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना से पहले किसान चीनी मिलों पर निर्भर हुआ करते थे। जिसके कारण चीनी मिलों पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती थी। लेकिन अब गन्ना किसानों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का हस्तक्षेप बंद कर दिया जाएगा। यूपी गन्ना ऐप्प के माध्यम से किसान सीधे तौर अपने गन्ने फसल की संपूर्ण जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Key Highlights Of E-Ganna Parchi App 2023

🔥योजना का नाम 🔥E-Ganna App Download 2023
🔥शुरू की गई 🔥मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
🔥लॉन्च की गई 🔥13 नवंबर 2019 को
🔥उद्देश्य 🔥गन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना
🔥लाभार्थी 🔥उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
🔥राज्य 🔥उत्तर प्रदेश
🔥साल 🔥2023

उत्तर प्रदेश ई गन्ना ऐप्प के फायदे

  • इस Mobile App से गन्ना किसान की पर्ची और भुगतान से संबधित मुसीबतों का हल हो जाता है।
  • गन्ना पर्ची स्लिप और कैलेंडर से जुडी सभी जानकारी सीधा किसान के मोबाइल पर पहुच जाती है। इससे बिचौलियों का काम ख़त्म हो जाता है।
  • इ गन्ना ऐप पर सभी जानकारी चीनी और गन्ना विभाग द्वारा सीधा डाली जाती है। इसलिए ये जानकारी भरोसेमंद होती है जिससे किसी तरह की कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहती।
  • UP Ganna App पर गन्ना पर्ची, मूल कोटा, सरकारी पूर्व कैलेंडर के साथ में गन्ना बिक्री और सर्वेक्षण आंकड़े जैसी अन्य जानकारी भी मिलती रहती है।
  • सरकारी ने क्लेम किया है की Caneup portal और App से यूपी के 60 लाख से अधिक किसानो को लाभ मिलेगा।
  • यूपी की गन्ना किसानो को पहले फसल की बिक्री और पर्ची से जुडी जानकारी लेने के लिए पहले चीनी मिल के चक्कर लगाने पड़ते है। अब गन्ना ऐप्लीकेशन के आने पर अब उन्हें घर पर ही सभी जानकारी मिल जाया करेगी।

E-Ganna App Download 2023 –  उद्देश्य

यूपी गन्ना ऐप्प डाउनलोड – ई गन्ना ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गन्ना किसानों को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना है। किसानों को गन्ने से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधा देना तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है। E-Ganna App के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी डाटा में ऐप्लीकेशन पर अपलोड की जाएगी। पहले किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए गन्ना समिति कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस ऐप्लीकेशन के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे आसानी से सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान गन्ना सर्वेक्षण बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची के निर्गम और गन्ना आपूर्ति संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां E-Ganna App के द्वारा किसानों को प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

E Ganna Up App Download कैसे करे

  • यूपी गन्ना ऐप्प डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नीचे की तरफ डाउनलोड बटन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। नीचे स्क्रीनशॉट में उस लिंक को आप देख सकते है।
  • डाउनलोड लिंक पर क्लिक करते ही आप Google Play Store पर App Page पर पहुच जाएँगे।
  • वहां पर आपको Install पर क्लिक करना है। जिसके बाद UP Ganna App Download होने के बाद Phone में Install हो जाएगी।

e-ganna app पर Parchi, Calender, Payment कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में ई गन्ना ऐप्प खोलनी है।
  • App में आपको सबसे पहला विकल्प Change Language का मिलेगा। जिस पर क्लिक करके आप ऐप्प भाषा बदल सकते है।
  • दूसरा विकल्प Register Farmer का होगा। गन्ना पर्ची या कैलेंडर देखने के लिए आपको पहले Register करना होगा। जिसके लिए आपको Register Farmer पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज से आपसे UGC Code माँगा जाएगा। अगर आपको उसका नहीं पता तो आप नीचे दिए Select District बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले पेज पर उत्तर प्रदेश के सभी जिले की लिस्ट आ जाएगी। जिसमे से आपको अपना जिला सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद उस जिले में आने वाले अपने एरिया पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज में आपको पंजीकरण करने के 2 विकल्प मिलेंगे। पहला आप Village Code और Farmer Code डालकर Add Farmer पर क्लिक करके रजिस्टर कर सकते है।
  • अगर आपको अपना Village और Farmer Code नहीं पता तो आपको Search by Name पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर दिए पहले विकल्प में आपको अपने गाँव का नाम सिलेक्ट करना है। दूसरे बॉक्स में उस गाव में पड़ने वाले सभी गन्ना किसान नाम की लिस्ट आ जाएगी, जिसमे से अपना नाम चुनना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपका नाम, पिता का नाम, मिल का नाम, Farmer और Village Code जैसी जानकारी आ जाएगी। इस पेज के अंत में दिए Confirm बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने E ganna App पर Calender, Parchi और Sugarcane Receipts दिखाई देने लगेगी।

Caneup.in पर गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे – यूपी गन्ना ऐप डाउनलोड

E-Ganna App Download 2023 के साथ में गन्ना विभाग के पोर्टल Caneup.in पर भी Parchi Calender देख और Download किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले गन्ना विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खोले।
  • वहां पर आपको नीचे बाई तरफ दिए ऑप्शन ‘आँकड़े देखे’ पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने खुले पेज पर कैप्चा कोड डालना है जो बॉक्स के आगे दिया गया है। कैप्चा कोड डालकर आगे दिए VIEW बटन पर क्लिक करे।
  • अगले पेज पर आपको अपना District, Factory, Sugar Mill Location, Village और अंत में अपना Name चुनना है।
  • अब आपके सामने आपका नाम, गाँव का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर जैसी डिटेल दिखाई देगी।
  • इसी पेज पर आपको सर्वे डाटा, प्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर,अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल, एस० एम० एस० लॉग विकल्प दिखाई देंगे। जिन पर क्लिक करके संबधित डिटेल देखी जा सकती है।
  • अगर आप अपनी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखना चाहते है तो आपको तीसरे ऑप्शन ‘गन्ना कैलेंडर’ पर क्लिक करना है। जिसके आबाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेन्डर आ जाएगा।

यूपी गन्ना ऐप डाउनलोड – यूपी गन्ना विभाग हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश के किसान गन्ना पर्ची, कैलेंडर, पेमेंट स्टेटस या कोई और मदद के लिए हेल्पलाइन विभाग से सपर्क कर सकते है। यूपी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के Toll Free Numbers 18001213203, 18001035823 पर फ़ोन करके आप मदद ले सकते है।

सारांश (Summary)

दोस्तों इस आर्टिकल से आपने जाना E Ganna App Download कैसे करे और Parchi Calendar कैसे देखे? अगर आपके अन्य कोई सवाल है Caneup.inपोर्टल या ई गन्ना ऐप्प से संबधित कोई समस्या है तो आप नीचे कमेंट्स में लिखकर पूछ सकते है।और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

E Ganna App Download 2023 (FAQs)?

✅ UP गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें?

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट @caneup.in में जाना होगा। इसका पूरा Prosses हमने आपको इस आर्टिकल में बता रखा है।

✅ UP गन्ना पर्ची कैलेंडर हेल्पलाइन नंबर क्या है?

गन्ना पर्ची Helpline Number – 1800-121-3203, 1800-103-5823 है।

✅ यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे?

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने की पुरी प्रक्रिया हमने इस article में हमने बिस्तार से बताया है |

✅ UP Ganna Parchi Calendar देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट caneup.in है।

Leave a Comment