Palamu

MP RCMS 2023:रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल , मोबाइल एप्प

RCMS MP (आरसीएमएस एमपी) 2023 | RCMS MPOnline Portal Kiosk Login – मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को कम समय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगभग सभी कार्यों की प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के जमीन मालिकों को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिए एक पोर्टल को विकसित किया है जिसका नाम आरसीएमएस एमपी 2023 है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के जमीन मालिक खसरा नकल, किश्तबंद खतौनी आदि प्रक्रियाओं की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप मध्यप्रदेश के नागरिक हैं और RCMS MP से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने जा रहे हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP RCMS 2023, आरसीएमएस एमपी 2023

RCMS MP 2023

Contents

RCMS MP को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक नजदीकी कियोस्क माध्यम से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी एवं नक्शे प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन करने के बाद नागरिकों द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी क्योंकि अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह प्रक्रिया प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगी। मध्य प्रदेश के नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रीजेनरेट डिजिटल कॉपी, अभिलेख वार प्रतिलिपि, नक्शा आदि भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Key Highlights Of RCMS MP

🔥आर्टिकल का नाम 🔥RCMS MPOnline लॉगिन प्रक्रिया , डाउनलोड खसरा प्रतिलिपि
🔥साल 🔥2023
🔥राज्य का नाम 🔥मध्य प्रदेश
🔥पोर्टल का नाम 🔥आयुक्त भू-लेख मध्य प्रदेश (RCMS MPOnline)
🔥कब लांच किया गया 🔥जनवरी 2020
🔥लाभार्थी 🔥राज्य के नागरिक
🔥आवेदन प्रक्रिया 🔥ऑनलाइन
🔥आधिकारिक वेबसाइट 🔥rcms.mponline.gov.in

RCMS MP का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य खसरा की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शा प्रतिलिपि के लिए आवेदन करने की सुविधा को ऑनलाइन प्रदान करना है। अब नागरिक को इन सुविधाओं के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब यह सुविधा नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आरसीएमएस एमपी पोर्टल राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देगा। जिससे नागरिक ऑनलाइन प्रक्रियाओं की ओर आकर्षित होंगे और राज्य उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

RCMS MP के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए आरसीएमएस एमपी पोर्टल को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के द्वारा नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क के माध्यम से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शे प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • नागरिक द्वारा आवेदन करने के बाद डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • इस पोर्टल का उपयोग करने से राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • जिससे नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और प्रक्रिया प्रणाली में पारदर्शिता भी लाई जा सकेगी।
  • RCMS MP के द्वारा भू अधिकार पुस्तिका,रीजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा एवं अभिलेख वार प्रतिलिपि आदि भी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है।
  • मध्यप्रदेश सरकार का यह कदम राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देगा।

खसरे की नकल, किस्त बंद खतौनी एवं नक्शे प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

वे इच्छुक उम्मीदवार जो RCMS MPOnline Portal Kiosk Login करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए कीओस्क लॉगिन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से कीओस्क लॉगिन कर सकते है। जानिए क्या है RCMS MPOnline Portal Kiosk Login करने की पूरी प्रक्रिया –

  • RCMS MPOnline Portal Kiosk Login करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in पर जाएँ।

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको ऊपर की तरफ कीओस्क लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दी

  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर यूजर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
  • यहाँ आपको यूजर का नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी कीओस्क लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

RCMS MP खसरा की प्रतिलिपि देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको आरसीएमएस एमपी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको किओस्क लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इसके पश्चात आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको खसरा की प्रतिलिपि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको खसरा की प्रतिलिपि देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप खसरा की प्रतिलिपि देख सकेंगे।

Helping Details

  • Address- Madhya Pradesh Bhu abhilekh prabandhan samiti, Moti Mahal, Gwalior
  • Helpline number- 0751-2441200
  • Fax- 0751-2441202
  • Email Id- clrgwa@mp.nic.in

सारांश (Summary)

तो दोस्तों आपको कैसी लगी या जानकारी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

RCMS MP 2023 (FAQs)?

✅ RCMS MPOnline की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

RCMS MPOnline की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

✅ m-RCMS Mobile App Download कैसे करें ?

m-RCMS Mobile App आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

✅ कीओस्क लॉगिन कैसे करें ?

आप आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर कीओस्क लॉगिन विकल्प पर क्लिक करे। लॉगिन फॉर्म खुलेगा। यहाँ यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें। उसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार कीओस्क लॉगिन कर सकते है।

✅ RCMSMPOnline से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

RCMS MPonline से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 07512441200 है।

Exit mobile version